4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG share market fraud: शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर बम डिस्पोजल स्क्वायड प्रभारी से ले लिए 5 लाख रुपए, अब कह रहा- नहीं दूंगा

CG share market fraud: 6 लाख रुपए लेकर मात्र 1 लाख रुपए ही किए वापस, शेयर मार्केट में निवेश करने की जगह अपने निजी कार्य में खर्च कर दिए रुपए, पुलिस कर रही मामले की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 May 2024, 6:49 PM IST

CG share market fraud

अंबिकापुर. CG share market fraud: बम डिस्पोजल स्क्वायड प्रभारी अंबिकापुर से 5 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपने परिचित को 6 लाख रुपए शेयर बाजार में लगाने के लिए वर्ष 2021 में दिए थे। लेकिन उसने शेयर बाजार में रुपए लगाने के बजाए अपने निजी कार्य में खर्च कर दिए। सिर्फ 1 लाख रुपए ही उसने लौटाए। इसके बाद उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। बम डिस्पोजल स्क्वायड प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा 406 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


दुर्ग जिले के उरला रोड साईनगर थाना मोहन नगर निवासी राजीव सिंह वर्तमान में एपीसी व बम स्क्वाड प्रभारी के पद पर पुलिस लाइन अंबिकापुर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया है कि दुर्ग निवासी गोविंद राज नायडु के माध्यम से वहीं निवासरत उनके भतीजे टी. जयंत नायडु से परिचय हुआ था।

वह शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड (CG share market fraud) का काम करता था। टी. जयंत ने उनसे शेयर बाजार में रुपये निवेश करने के लिए कहा। उसके कहने पर उन्होंने 16 जुलाई 2021 को एनईएफटी के जरिए 6 लाख रुपए उसके एचडीएफसी बैंक के खाते में जमा किए थे।

कुछ दिन बीतने के बाद जब उन्होंने निवेश किए गए रुपये के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। करीब 2 माह बाद 1 लाख रुपये उसने खाते में वापस किया। शेष 5 लाख रुपये आज तक वापस नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: CG Liquor-chicken party in hospital: अस्पताल में दोस्तों के साथ दारू-मुर्गा पार्टी करते आरएचओ का Video वायरल, आप भी देखें…

निजी कामों के खर्च कर दिए रुपए

उन्होंने बताया है कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रुपए लेकर स्वयं के निजी कार्य में उसने रुपए खर्च कर दिए। अब टी. जयंत नायडू द्वारा रुपए लौटाने से इनकार किया जा रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 406 का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।