
अंबिकापुर. CG strike: श्रम सम्मान राशि नहीं मिलने से नाराज संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सोमवार को सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारी पहले दिन काम बंद, कलम बंद की तर्ज पर सांकेतिक हड़ताल पर रहे। वहीं मंगलवार से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल (CG strike) पर जाने की चेतावनी दी है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में 100 अधिक अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं।
छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अनियमित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विक्की सोनी ने बताया कि प्रदेश की पिछले सरकार द्वारा 2023 में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर में दैनिक-मासिक वेतन पर कार्यरत कुशल, अद्र्धकुशल व अकुशल कर्मचारियों को वेतन के अतिरिक्त 4 हजार रुपए मासिक दर से श्रम सम्मान राशि दिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित कर्मचारियों को दो माह तक श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया गया था। बाद में विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद की बैठक आहूत कर बिना नियम के तहत इसे बंद कर दिया गया है।
अध्यक्ष विक्की सोनी का कहना है कि जबकि प्रदेश के अन्य विभाग व विश्वविद्यालय में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर में दैनिक-मासिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि का लाभ मिल रहा है।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कलेक्टर दर पर करीब 100 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो कि अल्प वेतन में अपना जीवनयापन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा श्रम सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से वंचित रखने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी 5 अगस्त को काम बंद, कलम बंद की तर्ज पर सांकेतिक हड़ताल पर रहे। वहीं 6 अगस्त से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल (CG strike) पर जाने की चेतावनी दी है।
Updated on:
06 Aug 2024 03:42 pm
Published on:
06 Aug 2024 03:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
