5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: महिला ने सीएम बघेल से की ये शिकायत, सीएम बोले- यहां के सीएमओ को तुरंत सस्पेंड करो

CM Visit: सीएम के विधानसभा क्षेत्र दौरे पर पहुंचते ही महिला ने की शिकायत, सीएम (CM Bhupesh Baghel) ने सीएमओ को सस्पेंड (Suspend) करने के दिए निर्देश, सीएम ने राशन दुकान (Ration shop) का निरीक्षण कर हितग्राही को खुद तौलकर दिया राशन

less than 1 minute read
Google source verification
CM Visit

CM ordered to suspend CM

अंबिकापुर. CM Visit: सीएम के छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा दौरे की शुरुआत सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी से हुई। यहां पहुंचते ही उन्होंने राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे वहां के राशन दुकान (Ration shop) पहुंचे। यहां महिला हितग्राही ने गरीबी रेखा (Poverty Line0 से नाम कटने की शिकायत उनसे की। उसने कहा कि वह राशन कार्ड बनवाने भटक रही है। शिकायत सुनते ही सीएम ने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों से यहां के सीएमओ को तत्काल सस्पेंड (Suspend) करने के निर्देश दिए। राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक हितग्राही को खुद तौलकर राशन दिया।


कुसमी में हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीधे थाने पहुंचे सीएम (CM Bhupesh Baghel) ने श्रीराम-जानकी मंदिर में भगवान के दर्शन कर पुलिस के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने थाने के मालखाने का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए आमजनों के बीच पहुंंच गए।

यहां उन्होंने उनसे उनकी समस्याएं पूछीं। आमजनों से भेंट मुलाकात के बाद सीएम कुसमी के राशन दुकान में पहुंचे और स्टॉक का निरीक्षण कर हितग्राहियों से बातचीत की। यहां उन्होंने एक हितग्राही को खुद तौलकर राशन दिया।

यह भी पढ़ें: सीएम के 90 विधानसभा दौरे की हुई शुरुआत, सामरी के कुसमी पहुंचते ही राम-जानकी मंदिर में की पूजा


महिला बोली- मेरा गरीबी रेखा से काट दिया नाम
राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान शशिकला नाम की महिला सीएम के सामने पहुंची और बोली कि मैं गरीब हूं, इसके बाद भी गरीबी रेखा (Poverty line) से मेरा नाम काट दिया गया है। वह राशन कार्ड (Ration card) के लिए कई दिनों से भटक रही है। यह सुनते ही सीएम ने अधिकारी को कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।