14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cold break record: 49 दिन बाद न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री के ऊपर, ठंड ने तोड़ा 49 साल का रिकॉर्ड

Cold break record

Cold view in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. उत्तर छत्तीसगढ़ में दिसंबर-जनवरी को तीव्र शीत ऋतु के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस वर्ष ठंड ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान के लगातार 49 दिनों तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड दर्ज (Cold break record) किया गया है। लगातार 49 दिनों तक लगातार कड़ाके की ठंड ने 49 वर्ष पूर्व का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार आमतौर पर इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान कुछ दिनों के लिए 10 डिग्री से नीचे जाता है और कभी-कभी अल्प अवधि में यह 5 डिग्री सेल्सियस (Cold break record) से भी कम हो जाता है। इससे कई स्थानों पर पाला पडऩे और जलकण जमने की घटनाएं देखी जाती हैं।

अंबिकापुर की तुलना में आसपास के पठारी और पहाड़ी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान प्राय: 2 से 3 डिग्री कम रहता है। 13 जनवरी 1989 को अंबिकापुर में रिकॉर्ड 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। माना जाता है कि उस समय पठारी क्षेत्रों में तापमान शून्य (Cold break record) से नीचे चला गया होगा।

इस वर्ष भी शून्य के करीब पहुंचा तापमान

वर्ष 2025-26 में अब तक 7 जनवरी को अंबिकापुर (Cold break record) का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसी दौरान आसपास के पठारी क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परतें जमी पाई गईं, जो इस बात का संकेत है कि वहां तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच गया था।

Cold break record: 49 दिन तक बनी रही कड़ाके की ठंड

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार किसी क्षेत्र में यदि न्यूनतम तापमान लगातार कई दिनों तक 10 डिग्री से नीचे बना रहे तो उसे कड़ाके की ठंड माना (Cold break record) जाता है। इस वर्ष यह स्थिति लंबी अवधि तक बनी रही, जिससे जनजीवन, स्वास्थ्य और दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। 1975-76 में 47 दिन, 1970-71 में 46 दिन था वहीं 2 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक यह अवधि बढक़र 49 दिन हो गई, जो नया रिकॉर्ड है।

अधिकतम तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर

मंगलवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 57 वर्षों में 19 जनवरी के दिन का सर्वाधिक तापमान (Cold break record) बताया जा रहा है। कुल मिलाकर इस वर्ष की शीत ऋतु अंबिकापुर के मौसम इतिहास में खास दर्ज हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग