छात्रा के पिता विष्णु यादव ने बताया कि मेरी बेटी पढऩे में काफी होनहार थी। स्कूल व कोचिंग का होमवर्क मेरे मोबाइल के व्हाट्सएप पर आता था। मोबाइल के लिए वह पिछले कई दिनों से जिद कर रही थी। वह कह रही थी कि उसे पर्सनल मोबाइल चाहिए। इसी बात को लेकर वह दो दिनों तक नाराज रही और 31 जुलाई को कीटनाशक सेवन कर लिया।