16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: सरगुजा में 13 घंटे में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 4 दिन में कोविड अस्पताल से निकलीं 18 लाशें

Corona death News: संभाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) स्थित कोविड अस्पताल में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा (Death figure), ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level) कम होने से अधिकांश मौतें

3 min read
Google source verification
Corona Breaking news

Death From corona

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना (Covid-19) अब और भी भयावह रूप लेता जा रहा है। इसकी भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ सरगुजा जिले में 13 घंटे के भीतर 8 संक्रमितों की मौत हो गई।

पिछले 4 दिन की बात करें तो अंबिकापुर कोविड अस्पताल में 18 लोगों की मौत हुई है। ये सरगुजा संभाग (Surguja Region) के अन्य जिले के लोग भी शामिल हैं। अधिकांश मौतों का कारण ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level) का कम होना बताया जा रहा है।

Read More: कोविड अस्पताल अंबिकापुर में 3 और कोरोना पॉजिटिवों की मौत, हर दिन बढ़ रहे मौत के आंकड़े


गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर जब से शुरु हुई है तब से संक्रमितों व उनकी मौत की संख्या (Death figure) में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सप्ताहभर से जहां सरगुजा जिले में 200 से अधिक संक्रमित मिल रहे थे, वहीं 16 अप्रैल को यह आंकड़ा, 400 को भी पार कर गया था।

इधर जिले में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था जिसे बढ़ाकर अब 26 अप्रैल तक कर दिया गया है। शासन-प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम लोगों को बचाने हर संभव उपाय कर रही है लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा रुकता नजर नहीं आ रहा है। अंबिकापुर को कोविड अस्पताल संक्रमित मरीजों से भरा पड़ा है।

यहां से कुछ लोग कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं तो कुछ की मौत हो रही है। 17 अप्रैल की शाम 4 बजे से 18 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक की बात करें तो कोविड अस्पताल में 8 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 4 दिन में मौत की संख्या 18 पहुंच गई है। मौत का यह आंकड़ा (Death figure) डराने वाला है।

Read More: यहां कोरोना से 2 और संक्रमितों की मौत, एक को कोविड अस्पताल से बाहर ले जाने की चल रही थी तैयारी


इन 8 लोगों की 13 घंटे के भीतर हुई मौत
1. शहर के नमनाकला निवासी देवेंद्र चौबे 65 वर्ष को 15 को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान 17 अप्रैल की शाम 4.15 बजे उसकी मौत हो गई।
2. शहर के सदर रोड निवासी नवाबुद्दीन 58 वष को 17 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इसी बीच रविवार की सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई।


3. बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर निवासी राहुल कुमार 32 वष को 17 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान रात 11.50 बजे उसकी मौत हो गई।
4. कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी रामबदन 45 वर्ष को 15 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान 17 अप्रैल की रात 10 बजे मौत हो गई।


5. कोरिया जिले के भरत सिंह 27 वर्ष को 16 को आईसोलेशन में भर्ती कराया गया था। पॉजिटिव आने पर कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया था लेकिन 17 अप्रैल की रात 3 बजे उसकी मौत हो गई।
6. सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी मजहर अंसारी 60 वर्ष को 17 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, इसी बीच रात 9.30 बजे उसकी मौत हो गई।


7. धौरपुर के ग्राम जमीरा निवासी फूलजन राम 55 वर्ष को 16 अप्रैल को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया था। पॉजिटिव आने के बाद कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया, यहां रात में 10 बजे उसकी मौत हो गई।
8. जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी निर्मल मिंज 45 वर्ष को 13 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां 17 की शाम 4.30 बजे उसकी मौत हो गई।

Read More: कोरोना से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 3 संक्रमितों की मौत, 3 दिन में 10 की गई जान


ऑक्सीजन लेवल कम होने से अधिकांश मौतें
कोरोना संक्रमितों में अधिकांश की मौत (Death from corona) ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level) कम होने के कारण हो रही हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा जा रहा है लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा है और उनकी मौत हो जा रही है।