अंबिकापुर. Cricket News: मां महामाया की नगरी अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में मां महामाया कप ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 का भव्य शुभारंभ 16 नवंबर को हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अलावा मुंबई, इंदौर, भोपाल, यूपी, एमपी समेत अन्य कई राज्यों 32 से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता की भव्यता ने पूरे देश में अपनी छाप छोड़ी है। मां महामाया क्रिकेट समिति के सदस्यों की मेहनत से प्रतियोगिता के पिछले 3 सीजन काफी शानदार रहे, तीनों सीजन को अपार सफलता मिल चुकी है। पिछले साल विजेता टीम को 3 लाख रुपए नकद व शील्ड से पुरस्कृत किया गया था, लेकिन इस बार इनामी राशि में बढ़ोतरी करते हुए विजेता टीम के लिए 3 लाख 51 हजार रुपए का पुरस्कार रखा गया है।