
Demo pic
अंबिकापुर. नहाने के लिए घरवालों ने गर्म पानी कर एक बर्तन में रख दिया था। वहीं 3 साल का मासूम बेटा खेल रहा था। घरवालों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और मासूम खेलते-खेलते गर्म पानी से भरे बर्तन में जा गिरा। (Crime in Ambikapur)
हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस (Burnt from hot water) गया था। परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दो दिन बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मासूम बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना सूरजपुर जिले के ग्राम रतनपुर की है। यहां का बाबर सिंह पत्नी व 3 साल के बेटे अंकित सिंह सहित अन्य लोगों के साथ रहता है। रविवार की सुबह मासूम बेटा घर में खेल रहा था।
बच्चा जिस कमरे में खेल रहा था, वहीं बड़े से बर्तन में गर्म पानी भरकर रखा हुआ था। घरवालों ने बच्चे की ओर ध्यान नहीं दिया और वह खेलते-खेलते अचानक गर्म पानी से भरे बर्तन में गिर गया। गर्म पानी की वजह से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने बेटे को रोते देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे और तत्काल उसे बाहर निकाला।
इसके बाद उसे इलाज के लिए जयनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
पसर गया मातम
मासूम बेटे की मौत से माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर जहां बुरा हाल है, वहीं वे खुद को कोस रहे हैं कि उनकी लापरवाही से बेटे की जान चली गई।
अंबिकापुर की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur News
Published on:
01 Oct 2019 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
