16 अप्रैल को रात लगभग 2 से 2.30 बजे के बीच 14 वर्षीय लडक़ी घर से गायब (Crime news) हो गई थी। इसकी रिपोर्ट लडक़ी के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी, जिस पर 2 नामजद आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री ने 8वीं की परीक्षा दी है, उसे एक वर्ष से एक युवक परेशान कर रहा था।