
Battery thieves arrested
सूरजपुर. Crime news: जिले के ग्राम सिरसी स्थित एयरटेल टावर के बाउंड्री के भीतर सेल्टर रूम का ताला तोडक़र रविवार की अलसुबह अज्ञात चोरों ने 22 नग बैटरी पार कर दी थी। इसकी रिपोर्ट ग्राम शिवप्रसादनगर निवासी नंदकिशोर शर्मा ने चौकी बसदेई में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के 3 घंटे के भीतर एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 नग बैटरी बरामद कर लिया। पुलिस ने 4 आरोपी को जेल जबकि एक नाबालिग को संप्रेक्षण गृह भेजा है।
प्रार्थी नंदकिशोर ने बताया था कि रविवार को वह ड्राइवर और गार्ड के साथ सुबह करीब 3 बजे सिरसी स्थित एयरटेल टावर के जनरेटर में डीजल डालने गया था। यहां देखा कि टावर बाउन्ड्री के अंदर सेल्टर रूम में लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो सेल्टर के अंदर लगा एक्साइड कंपनी का 22 नग बैट्री गायब है।
उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करा विवेचना में लिया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अज्ञात चोर की पतासाजी सक्रियतापूर्वक कर जल्द पकडऩे के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस अज्ञात चोर की सघन पतासाजी करते हुए मुखबिरों को लगाया। इसी बीच जानकारी मिली कि ग्राम सिरसी निवासी उमेश सिंह ने अपने साथी मनीष, विनोद व राजू तथा 1 बालक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
सूचना मिलते ही गांव में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने एयरटेल टावर में लगे बैट्री को बिक्री करने की मंशा से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर एक्साइड कंपनी की 22 नग बैट्री कीमत 88 हजार रुपए का बरामद कर किया गया।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में उमेश सिंह पिता स्व. जॉनसाय 22 वर्ष, मनीष कुशवाहा पिता अजय 22 वर्ष, विनोद कुशवाहा पिता स्व. परमेश्वर 35 वर्ष, राजू यादव पिता रामचरित्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिरसी, चौकी बसदेई शामिल हैं। वहीं एक विधि विरूद्ध संषर्घरत् बालक के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की गई।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मानिक दास, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, थॉमस मिंज, आरक्षक अमित सिंह, प्रदीप सोनवानी, सुरेश साहू, देवदत्त दुबे व गोरेश्वर सिंह सक्रिय रहे।
Published on:
11 Dec 2022 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
