डीन बोले- नहीं बढ़ाई गई संविदा
इस मामले में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने बताया कि डॉ. एसएन गोले संविदा में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थे। इसी बीच पीएम रिपोर्ट के बदले रुपयों की डिमांड का मामला भी सामने आ गया था। इस कारण उसकी संविदा अवधि और नहीं बढ़ाई गई। पीएम रिपोर्ट के बदले रिश्वत मामले में यह कार्रवाई नहीं की गई है, उसकी जांच चल रही है।