सोमवार को सुबह एसडीएम प्रभाकर पाण्डेय, थाना प्रभारी युगल किशोर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित कंपनी के लोगों को अस्थायी पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उदयपुर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि डायवर्सन शाम तक चालू हो जाएगा।