अभी चार दिन पूर्व ही तहसील कार्यालय के पास एक महिला उठाइगिरी की शिकार हुई थी। इससे पूर्व भी नगर में इस तरह की कई घटना घट चुकी है लेकिन पुलिस ने इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम के कोई उपाय नहीं अपराए। सिलसिलेवार हो रही घटना के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को अब तक नहीं पकड़ पाई है, इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।