अंबिकापुर. गांधीनगर थाना से महज 50 मीटर दूर बनारस मार्ग पर स्थित 3 दुकानें सोमवार की देर रात आग से जलकर खाक हो गईं। आग से ऑटो गैरेज, चश्मा व बेल्ट तथा नाई की दुकान को करीब 3.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानों में जिस समय आग लगी, उस दौरान गांधीनगर इलाके में बिजली गुल थी।