
Villagers surrounded Food Minister convoy
अंबिकापुर. मैनपाट (Mainpat) दौरे पर शुक्रवार को गए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) के काफिले का ग्राम पथरई में ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। सीएमडीसी प्रबंधन व ठेकेदार की कार्यशैली से नाराज ग्रामीण मंत्री के काफिले के सामने बैठ गए।
नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सुनील अग्रवाल द्वारा मनमाने ढंग से बाक्साइट की खुदाई कराई जा रही है। वहीं सीएमडीसी प्रबंधन ने भी जो वादे किए थे, उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है।
मंत्री से चर्चा के दौरान ग्रामीणों का कहना था कि ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों की बात नहीं सुनी जा रही है। सीएमडीसी ने मैनपाट के स्थानीय लोगों को रोजगार का वादा किया था, लेकिन यहां स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं ब्लास्टिंग से खदान आसपास रहने वाले लोगों के घरों को नुकसान होता है।
इस नुकसान का मुआवजा भी लोगों को नहीं मिल रहा है। ब्लास्टिंग से पहाड़ और जंगल को क्षति पहुंच रही है। इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। वहीं मसीही समाज ने भी विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि खुदाई वाली जगह से लगा हमारा कब्रिस्तान है, उक्त जगह पर खुदाई बंद होनी चाहिए।
कलक्टर-एसडीएम को मंत्री ने बुलाया
ग्रामीणों की समस्या सुनकर मंत्री भगत ने तत्काल कलक्टर-एसडीएम (Surguja Collector)को मौके पर बुलाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी मांगों पर जल्द उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर ग्रामीण माने और रास्ते से हट गए। इसके बाद मंत्री का काफिला वहां से रवाना हो गया।
Published on:
04 Jun 2021 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
