16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की पार्टी में खाना खाते ही 17 लोगों की बिगड़ी हालत, 8 वर्षीय बच्चे की मौत

Food Poisoning: खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे 17 लोग, इसमें 4 बच्चे समेत महिला-पुरुष हैं शामिल, 16 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज, शादी (Marriage) में करीब 400 लोगों ने एक साथ खाया था खाना, स्वास्थ्य विभाग (Health Department) कैंप लगाकर कर रही जांच

2 min read
Google source verification
Marriage party

People admited in hospital

सीतापुर. Food Poisoning: शादी के बाद आयोजित पार्टी में खाना खाने से डेढ़ दर्जन लोगों की अचानक तबियत खराब हो गई। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरु किया गया। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 8 वर्षीय बच्चे ने गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ (Child death) दिया। इससे परिजनों में मातम पसर गया है। वहीं अन्य 16 लोगों का इलाज जारी है, इनमें 3 बच्चे के अलावा महिला-पुरुष शामिल हैं। इधर स्वास्थ्य अमले ने गांव में कैंप लगाया है ताकि शादी समारोह (Marriage programme) में खाना खाए अन्य लोगों पर नजर रखी जा सके।


सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगढ़ सरनापारा में पंच तेज कुमार के पुत्र की शादी 15 फरवरी को थी। शादी के बाद सभी परिजन और शादी में शामिल मेहमानों को एक साथ भोजन कराया गया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई लोगों की अचानक तबियत खराब होने लगी। किसी को उल्टी-दस्त तो किसी को पेट मे दर्द होने लगा।

यह देख वहां अफरातफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नही आ रहा था कि भोजन करने के बाद अचानक तबियत कैसे बिगड़ रही है। इसी बीच 17 महिला-पुरूष व बच्चों की तबियत काफी खराब होने पर जन सहयोग से उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद सीतापुर में भर्ती कराया गया।


8 वर्षीय बालक ने तोड़ा दम
अस्पताल में भर्ती होने के बाद सभी का उपचार बीएमओ डॉक्टर अमोश किंडो की देख-रेख में चल रहा था। सभी की हालत बुधवार की सुबह तक सामान्य थी, इसी बीच गुरुवार को अचानक अस्पताल में भर्ती 4 बच्चों में से 8 वर्षीय अर्जुन पैंकरा की तबियत अचानक बिगड़ी औऱ उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर से पूरा गांव सदमे में है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के युवक की शादी के चर्चे पूरे देश में, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये कार्ड


400 लोगों ने किया था भोजन
शादी समारोह में परिजन समेत आस-पास के गांव के लगभग 400 लोग शामिल थे। इनमें से अधिकांश लोगों ने भोजन खाया था। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरना पारा में कैम्प लगाकर शादी समारोह में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है ताकि किसी की तबियत बिगड़ते ही उनका उपचार तत्काल किया जा सके।