11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलात्कार के बाद बेहोश मिली 15 वर्षीय किशोरी को 8 दिन बाद रायपुर में आया होश, युवक व महिला गिरफ्तार

Girl raped: महिला अपने साथ बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गई थी युवक के घर, वहां छोडक़र हो गई थी फरार, इधर युवक ने किशोरी के साथ किया था बलात्कार (Rape)

2 min read
Google source verification
बलात्कार के बाद बेहोश मिली 15 वर्षीय किशोरी को 8 दिन बाद रायपुर में आया होश, युवक व महिला गिरफ्तार

Demo pic

अंबिकापुर. लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी को 3 सितंबर को एक महिला अपने साथ बाइक सवार युवक के घर ले गई थी। यहां वह किशोरी को छोडक़र भाग निकली। इधर युवक ने किशोरी से बलात्कार (Girl raped) किया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। देर शाम वह सडक़ किनारे बेहोशी की हालत में मिली थी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था। 8 दिन बाद किशोरी को होश आया। जब वह स्वस्थ होकर घर लौटी तो उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक व महिला को गिरफ्तार कर जेल (Jail) भेज दिया है।

ये भी पढ़े: 13 साल की थी तब पहली बार किया बलात्कार, फिर हत्या की धमकी देकर 11 साल की हैवानियत


3 सितंबर की देर शाम लगभग 7 बजे 15 वर्षीय किशोरी गांव में सडक़ किनारे अचेत अवस्था में मिली थी। उसके साथ बलात्कार किया गया था। उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, यहां से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। फिर अंबिकापुर से भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे रायपुर रेफर कर दिया था।

यहां उपचार के ८ दिनों बाद उसे होश आया, इसके बाद वह स्वस्थ होकर घर लौटी व परिजन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 3 सितंबर को सोमानिया नाम की महिला उसे घर से बहला-फुसलाकर ललित राजवाड़े के साथ बाइक में बैठाकर ग्राम बेलदगी के पंडोपारा ले गई।

इसके बाद सोमानिया किशोरी को छोडक़र वापस लौट गई। इधर ललित राजवाड़े ने किशोरी को अकेले पाकर जबरन बलात्कार (Forcibly raped) किया। इससे किशोरी की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई थी।

ये भी पढ़े: पुलिसकर्मी के घर रह रही युवती से वहीं रह रहा आर्मी जवान 7 साल से कर रहा था बलात्कार, भेजा गया जेल


आरोपी युवक व महिला गिरफ्तार
किशोरी की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 366ए, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी ललित राजवाड़े व सोमानिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।