24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking news : 12वीं पास युवाओं के लिए ये है सुनहरा मौका, कंप्यूटर ऑपरेटर के 43 पदों पर यहां हो रही भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 22 फरवरी को किया गया है प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Feb 2018, 5:11 PM IST

Computer Operator

Computer operator

अंबिकापुर. यदि आप 12वीं पास हैं तो आपके लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। कहीं ये मौका हाथ से छूट न जाए। सरगुजा जिले के अंबिकापुर, लुंड्रा, सीतापुर, बतौली व मैनपाट ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के 43 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अंबिकापुर में 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पीएम की इन बातों का रखें ध्यान तो आपका नाम भी आ सकता है मेरिट की सूची में

जिला रोजगार अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने बताया है कि प्लेसमेंट कैंप निजी क्षेत्र के नियोजक 'बहुउद्देशीय शिक्षण समिति' अंबिकापुर की उपस्थिति में होगा। इस दौरान ऑपरेटर के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पार्किंग समस्या को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान


त्रिपाठी ने बताया है कि प्लेसमेंट कैम्प में अंबिकापुर, लुण्ड्रा, सीतापुर, बतौली एवं मैनपाट में ऑपरेटर के रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। अंबिकापुर में ऑपरेटर के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार लुण्ड्रा में ऑपरेटर के 12 पदों पर, सीतापुर में ऑपरेटर के 3 पदों पर तथा बतौली और मैनपाट में ऑपरेटर के 10-10 पदों की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े : बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में हो गई दर्दनाक मौत

इसके लिए संबंधित को बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एसपी त्रिपाठी ने बताया है कि पात्रता रखने वाले इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास, जाति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, कार्ड की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की फोटो के 22 फरवरी को सुबह 11 बजे उपस्थित होने कहा है।

यह भी पढ़ें : पुलिस ऑफिसरों को धक्का मारते हुए आगे बढ़ गए कांग्रेसी, जमकर हुई झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष रहे नदारद

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग