अंबिकापुर. अंबिकापुर से लगे ग्राम मेंड्राकला में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव की ओर से गुजर रहे राहगीर को शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने घेर लिया तथा उसकी बेरहमी से ईंट-पत्थर, लात-मुक्के व डंडे से जमकर पिटाई की। इस दौरान पिटाई का सभी वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई उसे बचाने सामने नहीं आया।