
Wife injured
अंबिकापुर. सरफिरे पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले गंभीर रूप से घायल पत्नी होकर गिर गई। इसके बाद पति उसे उसी हालत में छोड़कर भाग निकला। परिजनों को जब यह खबर लगी तो उन्होंने महिला को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम कुरोग निवासी प्रचार राम कहीं गया हुआ था। सुबह करीब 7 बजे घर पहुंच कर 35 वर्षीय पत्नी रुकमणी को सबसे पहले कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद टांगी से उसके सर पर हमला कर दिया। हमले से रुकमणी लहूलुहान होकर अचेत हो कर गिर गई। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर वहां से भाग गया।
घर के अन्य लोगों ने महिला को इलाज के लिए स्थानीय बगीचा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां परिजनों द्वारा लाकर उसका इलाज कराया जा रहा है।
घायल महिला के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसका पति प्रचार राम की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिसका इलाज चल रहा है।
Published on:
23 Feb 2019 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
