25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई पहुंचा तो खुला था कमरे का दरवाजा, बहन बेड पर पड़ी थी इस हाल में और फरार था जीजा

रक्षाबंधन के 2 दिन बाद पत्नी के बड़े पिताजी ने दोनों को खाने का दिया था निमंत्रण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:58 AM IST

crime news

हलषष्ठी पर्व पर संतान की दीर्घायु के लिए मां आज रखेंगी व्रत

सीतापुर. एक युवक अपनी पत्नी को रक्षाबंधन में लेकर ससुराल आया था। रक्षाबंधन के 2 दिन बाद पत्नी के बड़े पिताजी ने दोनों को खाने का निमंत्रण दिया था। खाना खाने के बाद दोनों वापस ससुराल घर में लौट आए और सोने चले गए। सुबह पत्नी का भाई उठा तो देखा कि उसकी बहन और जीजा के कमरे का दरवाजा खुला था।

वह जब कमरे में घुसा तो देखा कि बहन खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी है और जीजा वहां से नदारद है। बहन की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी की हत्या कर फरार हो चुका था। रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


सोनतराई खालपारा निवासी रघुनाथ माझी की लड़की करमवती कि शादी दो साल पूर्व ग्राम कलजीबा डूमरडुग्गु थाना कमलेश्वरपुर निवासी अनूप मांझी उर्फ बिगन आत्मज श्यामलाल मांझी उम्र 22 वर्ष से हुई थी। शादी के बाद अनूप पत्नी ऊपर शक करता था। अनूप पत्नी को लकर रक्षाबंधन पर ३ दिन पूर्व ससुराल सोनतराई खालपारा आया था।

28 अगस्त को करमवती के बड़े पिताजी के घर खाने का निमंत्रण दिया था। पति-पत्नी दोनों खाना खाने गए थे। रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने ससुराल लौट गया। फिर सभी अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। अनूप पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। सुबह जब करमवती का भाई उठा तो बहन का कमरा खुला हुआ था।

कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। फिर मृतका का भाई ने अपने घर वाले को बुलाया तो सभी ने देखा की मृतिका खून से लथपथ हालत में बिस्तर में पड़ी हुई है।

घटना के बाद अनूप रात्रि में ही वहां से भाग गया। परिजन ने घटना की जानकारी सीतापुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग