अंबिकापुर. शहर के जनपद रोड में शुक्रवार की शाम इमली का विशाल पेड़ बोलेरो पर गिर गया। हादसे में बोलेरो सवार ड्राइवर व वहां से गुजर रहे लोगों की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि मो. इस्माइल प्रतापपुर नाका के पास स्थित गैरेज से बोलेरो की रिपेयरिंग कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ड्राइवर ने बताया कि सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने उसने ब्रेक मारी ही थी कि सड़क किनारे स्थित पेड़ बोलेरो पर आ गिरा।