पूर्व समिति प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
अंबिकापुर जनपद अंतर्गत खैरबार उपार्जन केंद्र के पूर्व समिति प्रबंधक समीनुद्दीन अंसारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू राजवाड़े द्वारा फर्जी तरीके से दो किसानों के टोकन काटकर धान बेचने के अनुचित प्रयास करने के मामले में कोतवाली थाने (Kotwali) में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420, 511 एव 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।