16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात अचानक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंच गए स्वास्थ्य सचिव, देखते ही मचा हडक़ंप

Health Secretary: सूचना मिलते ही सीएमएचओ (CMHO) समेत अन्य अधिकारी भी भागते पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय बैठक से पूर्व सचिव व हेल्थ डायरेक्टर (Health director) ने संभाग के विभिन्न अस्पतालों का किया निरीक्षण

2 min read
Google source verification
Health secretary

Health secretary in Medical college hospital Ambikapur

अंबिकापुर. Health Secretary: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय हडक़ंप मच गया, जब मंगलवार की आधी रात स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना निरीक्षण पर पहुंचे। स्वास्थ्य सचिव रात करीब 2.30 बजे अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औचक निरीक्षण की सूचना पर अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी तत्काल अस्पताल (Medical college hospital) पहुंचे। स्वास्थ्य सचिव ने मातृ शिशु अस्पताल, एसएनसीएयू, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव उदयपुर अस्पताल के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे थे।


गौरतलब है कि संभाग में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आंकलन करने के लिए गुरुवार को प्रदेश के आला अधिकारी सरगुजा में रहेंगे। इस दौरान मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की संभागीय समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में स्वयं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही स्वास्थ्य सचिव, डायरेक्टर सहित आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक को लेकर जिले में तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

बैठक प्रात: 10 बजे से होटल ग्रैंड बसंत खरसिया रोड अम्बिकापुर में आहूत की गई है। बैठक में संभाग के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम, अस्पताल सलाहकार, बीपीएम की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। बैठक से दो दिन पूव ही सरगुजा कलेक्टर रह चुके स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना पहुंच चुके हैं।

उन्होंने मंगलवार की रात को सबसे पहले उदयपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद रात करीब 2.30 बजे अचानक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

औचक निरीक्षण की सूचना पर अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी तत्काल अस्पताल पहुंचेे। स्वास्थ्य सचिव ने एमसीएच, एसएनसीएयू, ओटी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान सीएमएचओ पीएस सिसोदिया भी थे।

यह भी पढ़ें: सिंहदेव का सफल प्रयास: भूमि अधिग्रहण मामले में जमीन मालिकों को मिलेगा 64 करोड़ का मुआवजा


आई बैंक खुलने का हो सकता है निर्णय!
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आई बैंक (Eye bank) नहीं होने से नेत्र प्रत्यारोपण को लेकर काफी परेशानी होती है। अगर कोई भी व्यक्ति नेत्रदान करता है तो अंबिकापुर में आई बैंक की सुविधा नहीं होने के कारण विशेष निगरानी में उसे रायपुर भेजा जाता है।

वहीं विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय बैठक स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में होनी है। विश्व दृष्टि दिवस पर सरगुजा में आई बैंक खोले जाने को लेकर अहम निर्णय लिया जा सकता है। वहीं इस संबंध में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि आई बैंक को लेकर पूर्व में ही आदेश आया है।

प्रपोजल तैयार सीजीएमएसी को भेजा गया है। आगे शासन द्वारा जो निर्देश दिया जाएगा उसे कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के राज्य प्रवक्ता डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि अंबिकापुर में जल्द आई बैंक खुलने वाला है, इसके लिए सर्जन व विशेषज्ञों की टीम को ट्रेनिंग दे दी गई है। जगह का भी चयन हो गया है।