अंबिकापुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेविका वंदना दत्ता के नेतृत्व में 50 स्थानीय महिलाओं ने अंगदान करने (Organ donation) का संकल्प लिया है। यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और अंगदान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वंदना दत्ता, जिन्हें सरगुजा में ‘बुआ’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को अंगदान के प्रति प्रेरित किया और उन्हें यह समझाया कि एक अंगदान से कई जीवन बचाया जा सकता है।