अंबिकापुर. KBC: आए दिन लोग साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। प्रशासन व पुलिस द्वारा ऐसी धोखाधड़ी से लोगों को बचाने जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद पढ़े-लिखे लोग व दूसरों को जागरुक करने वाले भी इनके झांसे में आकर मेहनत की पूंजी गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दरिमा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां का रोजगार सहायक 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने के झांसे में आ गया। उसे 25 लाख रुपए तो नहीं मिले, लेकिन उसने घर की जमा पूंजी व कर्ज लेकर 4 लाख रुपए गंवा दिए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।