
3 accused arrested
अंबिकापुर. KCC loan fraud: बैंक में कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर मृत व्यक्ति के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने 2.18 लाख रुपए का केसीसी लोन निकाल लिया था। इसकी रिपोर्ट बेटे ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बड़ा फर्जीवाड़ा (KCC loan fraud) निकला। इसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब लखनपुर पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें भी जेल दाखिल कर दिया गया है।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी रामअवतार पिता रामचरण के पिता की वर्ष 2008 में मौत हो चुकी है। वर्ष 2014 में इसके मृत पिता के नाम पर कूटरचित दस्तावेज (KCC loan fraud) प्रस्तुत कर लखनपुर बैंक से 2 लाख 18 हजार रुपए केसीसी लोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया था।
मामले का पता तब चला जब रामअवतार अपनी जमीन बेचना चाहता था। जब वह एनओसी लेने बैंक गया तो पता चला कि उसके पिता ने वर्ष 2014 में 2.18 लाख रुपए का लोन लिया है। जबकि उसके पिता की मौत 2008 में ही हो गई थी। इसके बाद रामअवतार ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाना में दर्ज कराई थी।
पीडि़त बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले (KCC loan fraud) की जांच की तो आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के इसमें शामिल होने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने पूर्व में बलराम बसोर, दरोगा दास एवं सीताराम कंवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
आरोपियों में नन्दलाल राजवाड़े (33) निवासी दर्रीपारा थाना लखनपुर, विजय कुमार सिंह (42) निवासी पलगढ़ी थाना दरिमा, बृजलाल यादव (34) निवासी लटोरी थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।
Updated on:
12 Sept 2024 03:03 pm
Published on:
12 Sept 2024 03:03 pm
