8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kidnap and beaten: युवक को कार में अगवा कर निर्माणाधीन मकान के पिलर में बांध दिया, फिर आधा दर्जन युवकों ने की पिटाई

Kidnap and beaten: जमीन खरीद-बिक्री के मामले को लेकर की रुपयों की मांग, रुपए नहीं देने पर बंधक बनाने की कही बात, दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 Dec 2024, 8:55 PM IST

Kidnap and beaten

Demo pic

अंबिकापुर. आधा दर्जन से अधिक युवक रविवार को एक ग्रामीण युवक को बलपूर्वक शहर से लगे एक गांव में ले गए। यहां उन्होंने उसे निर्माणाधीन मकान के पिलर में बांध दिया और जमकर मारपीट (Kidnap and beaten) की। यह देख मौके पर मौजूद उसके दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 नामजद समेत अन्य आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहगा खर्रापारा निवासी जितेन्द्र कूजूर (30) ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 दिसंबर को वह (Kidnap and beaten) शहर के महामाया चौक के पास एक सैलून में दोपहर 1.30 बजे सेविंग करा रहा था।

इसी दौरान शहर के मस्जिद के पास रसूलपुर निवासी सोहेल बंगाला, सैफ बंगाला, मतलुम आलम निवासी अंबिकापुर, शिव कुमार चैहान पिता स्व. लोहार साय निवासी कांतिप्रकाशपुर के अलावा अन्य 2-3 युवक आए। उन्होंने कहा कि ग्राम कांतिप्रकाशपुर में तुम्हें इकबाल बुला रहा है, इसके बाद ेवे उसे जबरन (Kidnap and beaten) कार में बैठाकर ले गए।

कांतिप्रकाशपुर में पहुंचने पर शिव कुमार चौहान के निमार्णाधीन मकान में पुराने जमीन संबंधी क्रय-विक्रय की बात को लेकर गाली-गलौज और विवाद करते हुए पैसे की मांग करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने जितेन्द्र के दोनों मोबाइल छीन लिए और जमीन का पैसा देने के बाद छोडऩे की बात कहते हुए उसे प्रताडि़त (Kidnap and beaten) करने लगे।

यह भी पढ़ें: Weather updates: 24 घंटे के भीतर 5 डिग्री गिरा शहर का तापमान, सुबह छाया घना कोहरा, 50 मीटर रही विजिबिलिटी

दोस्त के फोन से 112 को किया कॉल

पीडि़त ने बताया कि युवकों की हरकतों को देखकर उसने बहाना बनाकर अपने दोस्त अकिल का मोबाइल मांगा और डॉयल 112 को फोन किया। डॉयल 112 में पहुंची पुलिस इन्हें समझाकर चली गई।

इनके जाने के बाद सभी ने मिलकर उसे जबरदस्ती कुर्सी में बैठाया और रस्सी से निमार्णाधीन मकान के पिलर में बांधकर पिटाई (Kidnap and beaten) की। जब उसने विरोध किया तो महिलाओं को सामने लाकर विवाद करने लगे।

यह भी पढ़ें:Road accident: एनएच पर मिनी ट्रक ने महिलाओं से भरी ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 11 घायल

Kidnap and beaten: दोस्त ने बुलाई पुलिस

मारपीट (Kidnap and beaten) के बाद उसके दोस्त अकिल ने फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। जितेन्द्र कुजूर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 127(2), 296, 3(5), 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।