युवक द्वारा शराब के नशे में कुएं में कूदने से मौत (Man jumped into the well) की खबर पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। युवक कुएं में क्यों कूदा, इसका पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर कमलेश्वरपुर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।