17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री टीएस ने लिया जोगी का नाम, कहा- तब भी यही होता था, फिर कांग्रेस को 15 साल सत्ता से रहना पड़ा बाहर

Minister TS Singhdeo: राजीव भवन के लोकार्पण (Rajiv Bhavan Inaugration) कार्यक्रम में कांग्रेसियों में दिखी गुटबाजी, 2 बार राजीव भवन का कटा फीता, दोनों मंत्रियों (Both ministers) का नाम लेकर उनके समर्थकों ने की थी नारेबाजी

less than 1 minute read
Google source verification
Groupism in Congress

Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. शहर के घड़ी चौक स्थित राजीव भवन का लोकार्पण 20 अगस्त को हुआ। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेताओं के बीच हर मौके पर गुटबाजी दिखी। आलम ये रहा कि राजीव भवन का फीता भी 2 बार काटा गया। पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तो बाद में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने फीता काटा।

फीता काट कार्यक्रम के बाद दोनों मंत्रियों के समर्थकों ने उनका नाम ले-लेकर नारेबाजी भी की। इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, जोगी जी के शासनकाल में भी ऐसा होता था, ऐसे में कांग्रेस को 15 साल तक सत्ता से बाहर रहना पड़ा।


गौरतलब है कि राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेसियों की गुटबाजी की हर ओर चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Read More: राजीव भवन के उद्घाटन आमंत्रण कार्ड में स्वास्थ्य मंत्री टीएस का नाम ही नहीं, सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

अंबिकापुर स्थित राजीव भवन परिसर में शुक्रवार की दोपहर जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस व खाद्य मंत्री अमरजीत एक साथ बैठे थे तो अचानक उनके समर्थकों ने उनका नाम लेकर नारेबाजी शुरु कर दी। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने मामले को संभाला था। एक ही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दो हिस्सों में बंटे दिखे थे।

Read More: स्वास्थ्य मंत्री टीएस बोले- राज्य सरकार की ये 6 योजनाएं पूरे देश के लिए हैं नजीर


खाद्य मंत्री ने ये कहा
राजीव भवन का मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister) के बाद खुद फीता काटने की बात पर खाद्य मंत्री ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का उत्साह था। कई बार ऐसा हो जाता है, कार्यकर्ता कभी केक काटने भी कहते हैं तो काटना पड़ता है। फीता काटना ही तो था, इसमें क्या बात है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग