3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA Vs Naib Tehsildar: अब विधायक के समर्थक बोले- 2 दिन के भीतर नायब तहसीलदार को गिरफ्तार नहीं किया तो करेंगे उग्र आंदोलन

MLA Vs Naib Tehsildar: समर्थकों ने की विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर भी वापस लेने की मांग, विधायक के समर्थन में छात्र संगठन भी उतरा, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

2 min read
Google source verification
MLA Vs Naib Tehsildar

Sitapur MLA Ramkumar Toppo and Naib Tehsildar Tushar Manik (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक (MLA Vs Naib Tehsildar) के बीच का विवाद अब और तूल पकडऩे लगा है। अब तक प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 3 दिन से हड़ताल पर हैं। इसी बीच विधायक के समर्थन में भी भाजपा के कई मंडल अध्यक्ष और समर्थक सामने आ गए हैं। उन्होंने अब नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग कर दी है। कलेक्टर को उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा है कि यदि नायब तहसीलदार को 2 दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने विधायक के ऊपर दर्ज एफआईआर भी वापस लेने की मांग की है। छात्र संगठन भी विधायक के समर्थन में उतर चुका है।

सीतापुर के राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक (Naib Tehsildar beaten case) के ऊपर 27 मई को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन ने बद्तमीजी का आरोप लगाया था। इसके बाद नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में विधायक व उनके करीब 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं विधायक की बहन की रिपोर्ट पर भी नायब तहसीलदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। इधर विधायक (Sitapur MLA) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरगुजा संभाग समेत प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं।

अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान (Ambikapur Kalakendra ground) में वे 1 जून से हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

नायब तहसीलदार को गिरफ्तार करने की मांग

अब विधायक के समर्थन में सीतापुर, बतौली, मैनपाट, राजापुर व नवानगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों समर्थक उतर आए हैं। मंडल अध्यक्षों ने कलेक्टर (Surguja collector) को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने तथा नायब तहसीलदार को 2 दिन के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

MLA Vs Naib Tehsildar: छात्र संगठन भी समर्थन में उतरा

भाजपा समर्थकों (BJP supporters) के बाद अब विधायक के समर्थन में छात्र संगठन भी उतर पड़ा है। छात्र संगठन ने सीएम के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। उन्होंने भी विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है।

विधायक के समर्थन में जहां भाजपा समर्थक और छात्र संगठन खड़ा हो गया है, वहीं नायब तहसीलदार के समर्थन में प्रदेशभर के तहसीलदार और राजस्व विभाग के लोग खड़े हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग