5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मो. अजीज, सुमेधा करम्हे व भोजपुरी गायक पवन अपने सुरों से सजायेंगें मैनपाट की रंगीन शाम

2 अगस्त को छत्तीसगढ़ के शिमला में होगा मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, जिला प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

2 min read
Google source verification
Mainpat festival

Mainpat festival

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के शिमला में 2 अगस्त को मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारम्भ होगा। इसमें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य स्थानों के सुप्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे I 2 फरवरी को सुमेधा करम्हे एवं ग्रुप के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्नो लॉयन डांस तथा लाफ्टर किंग चिराग बाधवानी की प्रस्तुतियां होंगी।


जबकि महोत्सव के दूसरे दिन 3 फरवरी को फिल्मों के पार्श्व गायक मोहम्मद अजीज, पियानिस्ट रजी मोहम्मद तथा पद्मश्री कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे दिल्ली के चिराग जैन, शम्भू शिखर, मुम्बई के महेश दुबे की उपस्थिति में कवि सम्मेलन, नागपुरिया आर्केस्ट्रा कार्यक्रम तथा कत्थक नृत्य, विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

वहीं 4 फरवरी को प्रसिद्ध भोजपुरी गायक पवन सिंह, रायगढ़ कत्थक आर्ट, ओडिसी नृत्य विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

हरी-भरी वादियों कल-कल करती नदियों और झरनों, दलदली का स्पंजनुमा भूतल के मेहता प्वाइंट का आकर्षक मनोहारी परिदृष्य, वन्य प्राणियों के स्वतंत्र विचरण एवं रंग-बिरंगे पक्षियों के कलरव से गंजायमान प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण समुद्रतल से लगभग 4 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट पर्यटकों के आगमन की आतुरता से प्रतीक्षारत है।

संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर से दरिमा होते हुए मैनपाट की दूरी लगभग 50 किलोमीटर तथा अम्बिकापुर से बतौली एवं बंदना होते हुए इसकी दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। पर्यटन विभाग द्वारा मैनपाट के कमलेश्वरपुर में पर्यटकों के ठहरने के लिए मोटल बनाए गए हैं तथा पर्यटकों के लिए अम्बिकापुर से मैनपाट जाने हेतु बस की सुविधा भी उपलब्ध है।


मैनपाट में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मैनपाट में 2, 3 एवं 4 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया है। कलेक्टर किरण कौशल द्वारा महोत्सव के भव्य एवं सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को कर्तव्यस्थ किया गया है। इस वर्ष रोपाखार जलाशय के समीप मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव स्थल पर दिल्ली, मुम्बई एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही महोत्सव स्थल पर नौकायन तथा फ्लाइंग फॉक्स, रैपलिंग, वैलीक्रासिंग, कमाण्डो नेट, जुमरिंग, आर्चरी, ट्रेम्पोलाईन, हैगिंग बॉल आदि विभिन्न प्रकार के रोमांचक खेलों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम
महोत्सव के प्रथम दिवस 2 फरवरी को सुमेधा करम्हे एवं ग्रुप के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्नो लॉयन डांस तथा लाफ्टर किंग चिराग बाधवानी की प्रस्तुतियां होंगी।