2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए गए छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल, विश्व की सबसे ऊंची चोटी की थी फतह

Mountainman Rahul Gupta: राष्ट्रीय संस्था के संस्थापक व संरक्षक आर्मी के मेजर जनरल रिटायर्ड द्वारा किया गया सम्मान

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh mountainman

Mountainman Rahul Gupta

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ के पहले एवरेस्ट पर्वतारोही व माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध पर्वतारोही राहुल गुप्ता को 7 सितंबर को दिल्ली में वीरता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के गौरव राहुल गुप्ता को ये सम्मान स्पोट्र्स के क्षेत्र में किया गया।

योगदान के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्तर की संस्था वीरता फाउंडेशन के वर्षगांठ पर संस्था की ही संस्थापक व संरक्षक आर्मी के मेजर जनरल रिटायर्ड प्रमोद कुमार सहगल, डिफेंस एक्सपर्ट व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के अन्य अथितियों में मेजर जनरल रिटायर्ड यश मोर व कैप्टन रिटायर्ड धर्मवीर सिंह व एमएस बिट्टा भी मौजूद थे। इस अवार्ड समारोह के लिए एनसीसी के 6 पूर्व कैडेट्स देशभर से चयनित किए गए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि अवॉर्ड पाने वालों में प्रदेश के राहुल सबसे युवा थे।

Read More: एवरेस्ट फतह करने वाले छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल को दिल्ली में मिला NCC अचीवर्स अवार्ड

राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खिलाड़ी द्वारा किसी खेल विशेष में उत्कृष्ट प्रदर्शन व विशेष योगदान देने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को राहुल गुप्ता का नाम विगत 3 वर्षों से भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरगुजा के राहुल गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य में एडवेंचर स्पोट्र्स के जनक के रूप में भी जाना जाता है।


राहुल ने फतह की थे विश्व की सबसे ऊंची चोटी
राहुल ने पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए 22 दिनों के संघर्ष के बाद 14 मई 2018 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह कर एक अनोखा रिकॉर्ड (Unique record) बनाया है।

Read More: माउंटेनमेन Rahul नहीं कर पाए Everest फतह, स्नो ब्लाइंडनेस के हुए शिकार

राहुल ने अपने अभियान के दौरान चोटी पर तिरंगा झंडा तो फहराया ही। साथ ही देश-प्रदेश की सरकारी योजनाओं महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, लोक सुराज अभियान पर भी माउंट एवरेस्ट से लोगों को जागरूक किया।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग