24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब गरीबों को इलाज के लिए नहीं होना पड़ेगा रुपयों का मोहताज, सरकार ने 5 लाख की दी मुफ्त सुविधा

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में किया योजना का शुभारंभ जबकि जिले में सांसद ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Sep 2018, 3:40 PM IST

Ayushman yojna

Ayushman yojna inaugrated

अंबिकापुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखण्ड की राजधानी रांची से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना का शुभारंभ किया। इसी तारतम्य में सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने रामानुज क्लब में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना से जिले के करीब 1 लाख 41 हजार 450 परिवारों के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।


मुख्य अतिथि सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि इस योजना से अब गरीबों को इलाज के लिए रुपयों का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि इस योजना से अब गरीब व्यक्ति भी गंभीर एवं लाइलाज बीमारी का इलाज बड़े अस्पतालों में करा सकेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह, छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. पीएम लुका, संयुक्त संचालक डॉ. एके जायसवाल, सीएमएचओ डॉ. एनके पाण्डेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविकांत दास, तहसीलदार विजयेन्द्र सारथी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।


ब्लॉक के इतने लोगों को मिलेगा लाभ
सीएमएचओ डॉ. एनके पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 1 लाख 28 हजार 142 परिवारों को तथा शहरी क्षेत्र के 13 हजार 308 परिवारों को लाभ मिलेगा। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत अम्बिकापुर जनपद के 23 हजार 801, बतौली के 14 हजार 24,

लखनपुर के 21 हजार 80, लुण्ड्रा के 23 हजार 837, मैनपाट के 14 हजार 196, सीतापुर के 15 हजार 460, उदयपुर के 15 हजार 744 तथा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत अम्बिकापुर शहर के 11 हजार 300, बिशुनपुर के 75, गंगापुरखुर्द के 310, लखनपुर के 1 हजार 36 तथा सीतापुर के 1 हजार 36 परिवार शामिल हैं।


शहर के १३ निजी अस्पताल में भी मिलेगी इलाज की सुविधा
सीएमएचओ ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल तथा चिकित्सा महाविद्यालय के साथ ही 13 निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा होगी। निजी अस्पतालों में होलीक्रॉस हॉस्पिटल अम्बिकापुर, संकल्प हॉस्पिटल, संजीवनी आई एण्ड फ्रेक्चर हॉस्पिटल, मां महामाया हॉस्पिटल,

श्री गणेश विनायक हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, कमलेश नेत्रालय, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, सिद्धार्थ हॉस्पिटल, श्री महावीर हॉस्पिटल, डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल तथा माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल अम्बिकापुर शामिल हैं।


1350 बीमारियों का इलाज
योजना के तहत 1350 प्रकार की बीमारियों का इलाज कराया जा सकेगा। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये टोल फ्री नम्बर 14555 पर फोन कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग