जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम पंचायत पपापुर में पदस्थ सचिव शभूशंकर सिंह बैठक में अनाधिकृत रूप से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। ग्राम पंचायत में जनमन योजना अन्तर्गत 31 आवास स्वीकृत हैं, जिसमें से एक भी आवास पूर्ण नहीं है। इसी प्रकार जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत गेरसा में पदस्थ सचिव मनबहाल राम अनाधिकृत रूप से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। ग्राम पंचायत में जनमन योजना अन्तर्गत 24 आवास स्वीकृत हैं जिनमें से केवल 07 आवास पूर्ण है।