21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Paddy procurement: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कल से शुरु, बिचौलियों पर रहेगी नजर, अवैध बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

Paddy procurement: जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी, धान की खरीदी शुरु होने को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल
2 min read
Google source verification
Paddy procurement

Paddy procurement center Jajga

अंबिकापुर. पूरे प्रदेश सहित सरगुजा जिले में धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हो जाएगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी (Paddy procurement) केन्द्रों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले के कुल 54 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी की जानी है। धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह है। 14 नवंबर को धान खरीदी तिहार के रूप में मनाया जाएगा।

सरगुजा जिले में 62 हजार 243 किसानों ने धान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। इसका रकबा 78691 हेक्टेयर है। इस खरीफ वर्ष में 3829 किसान नए पंजीकृत हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी।

धान खरीदी शुरू होने से पूर्व 5 किसान टोकन कटा चुके हैं। किसान समिति एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 351074 एमटी रखा गया है।

यह भी पढ़ें:Latest road accident: Video: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक-स्कूटी समेत ठेले को मारी टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल, भीड़ ने वाहन में लगाई आग

Paddy procurement: ये तैयारी कर ली गई है पूर्ण

धान खरीदी केन्द्रों पर बैनर एवं दीवार लेखन का कार्य किया गया है। वहीं किसानों के बैंक खातों के मिलान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

धान खरीदी (Paddy procurement) केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन, मॉइश्चर मीटर का कैलीब्रेशन किया गया है। उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें:Father donate kidney: 63 की उम्र में पिता ने अपनी किडनी देकर बचाई 39 वर्षीय बेटे की जान, दोनों हैं स्वस्थ

अवैध धान बिक्री पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर विलास भोसकर ने बताया कि 34 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार धान खरीदी हेतु सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।

धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी (Paddy procurement) की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिला स्तर पर धान खरीदी की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए नोडल अपर कलेक्टर सुनील नायक को बनाया गया है।