अंबिकापुर. इसे पुलिस की लापरवाही ही कह सकते हैं कि उसके सामने से अपराधी भाग रहा हो और वे उसे पकड़ न पाएं। ऐसा ही एक मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की रात को सामने आया। राजमोहिनी भवन के पास स्थित दुकान में चोरी करने चोर ट्रक लेकर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान में रखे 6 टायर को ट्रक में लोड कर लिया था।