30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान, विद्युत कार्यालय में किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Protest for power cut: महिला पार्षद के नेतृत्व में नमनाकला स्थित विद्युत कार्यालय (Electricity office) परिसर में सांकेतिक धरना देकर 15 दिन के भीतर अव्यवस्था में सुधार की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Jun 2021, 3:41 PM IST

Protest

Protest agaisnt power cut

अंबिकापुर. इन दिनों अंबिकापुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार की जा रही अघोषित बिजली कटौती (Power cut) से जनता परेशान हो गई है। शिकायत करें भी तो किसे, कोई सुनने वाला नहीं है। बिजली गुल होने पर विद्युत कार्यालय (Electricity department)की शिकायत शाखा में कोई फोन नहीं उठाता। बिजली आती भी है तो वोल्टेज लो रहता है।

वहीं विद्युत मेंटेनेंस के नाम पर विभाग द्वारा लाखों-करोड़ों खर्च किए जाते हैं लेकिन समस्या जस-की-तस बनी हुई है। विद्युत कटौती से परेशान होकर माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद अनिता रविंद्र भारती के नेतृत्व में वार्डवासियों ने 6 मांगों को लेकर नमनाकला स्थित संभागीय विद्युत कार्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। 15 दिन के भीतर अव्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाजपा जिला संवाद प्रमुखसंतोष दास व पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्त भारती की उपस्थिति में कार्यपालन अभियंता को सौंपे ज्ञापन में पार्षद व वार्डवासियों ने बताया है कि कोरोना से वैसे भी आम जनता परेशान है, ऊपर से दिन-दिन भर अघोषित बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है।

Read More: अघोषित बिजली कटौती से लोग पसीने से नहाए, कामकाज भी प्रभावित

बिना सूचना बिजली कटौती से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत मेंटेनेंस होने के बाद भी बिजली के तार कई जगहों पर टूटकर गिरे रहते हैं, ऐसे में हादसे की संभावना भी बनी रहती है।

शहर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं होती रहती हैं, साथ ही ओवरलोड व लो-वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

IMAGE CREDIT: Councilor and EE

प्रदर्शन में पूर्व एल्डरमेन दीपक गर्ग, प्रमोद दुबे, चंद्रसेन तिवारी, ननका राम, वेद प्रकाश गोयन, कृष्णा ठाकुर, प्रभु नारायण सिंह, संदीप पांडे, अनिल दुबे, अमित कन्नौजिया, मिथलेश मराबी, हेमा कंसारी, लक्ष्मी जायसवाल, हीरामनी अगरिया, श्याम बाई, जमुना, महेंद्र मिंज व विजय सोनी समेत अन्य शामिल रहे।

Read More: इस बात पर सीएम ने विद्युत विभाग के 2 एसई और 7 डीई को किया सस्पेंड, जानिए किन-किन ऑफिसरों पर गिरी गाज

ये हैं 6 मांगें व सुझाव
धरना प्रदर्शन में शामिल पार्षद व वार्डवासियों ने विद्युत विभाग के ईई से ये 6 मांगें की हैं तथा सुझाव दिए हैं। पार्षद ने 15 दिन के भीतर मांगे नहीं माने जाने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।


1. अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद हो।
2. नगर में विद्युत संचार के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री व उपकरण जो जर्जर हो चुके हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए।
3. विद्युत शिकायत के लिए बनाए गए फ्यूज कॉल सेंटर व अतिरिक्त शिकायत फोन नंबर में बढ़ोतरी की जाए।


4. नगर में फ्यूज सुधार कार्य हेतु मोटरसाइकिल टीम कर्मचारियों का गठन व टीमों की संख्या में वृद्धि की जाए।
5. ओवर लोड व लो वोल्टेज की समस्या तत्काल दूर की जाए।
6. शहर के वार्डों में अधूरे पड़े विद्युत विस्तार का कार्य पूर्ण किया जाए। इसके अलावा मुख्य मार्ग में बाधा बन रहे विद्युत पोल की तत्काल शिफ्टिंग की जाए।