27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी को नहला रही मां को हुआ संदेह, पूछा तो सामने आई रोंगटे खड़े करने वाली बात, रिश्तेदार के घर छिपा था आरोपी

मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी हो गया था फरार, रिश्तेदार के घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Google source verification
Girl child

Girl child

अंबिकापुर. तीन दिन पूर्व 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीडि़ता के मोहल्ले का ही रहने वाला है। वह घटना के बाद से फरार था।

वह अपने रिश्तेदार के घर प्रतापपुर के ग्राम सेमराकला में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (क), 376 (बी) व पोस्को एक्ट 5-6 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


बिहार के औरंगाबाद निवासी 48 वर्षीय रंजीत गिरी उर्फ मुखिया पिता स्व. ईश्वरी गिरी अंबिकापुर के चांदनी चौक में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता है। वह बुधवार की शाम मोहल्ले की ही 4 वर्षीय मासूम बालिका को बहला-फूसला कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची अपने घर चली आई।

दूसरे दिन बच्ची की मां उसे नहलाने लगी तो मां को कुछ संदेह हुआ। मां ने जब बेटी से पूछा तो उसने पड़ोस के अंकल का नाम बताया। बच्ची की मां ने इसकी जानकारी पति को दी।

मासूम के माता-पिता ने इसकी शिकायत गुरुवार को कोतवाली थाना में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (क), 376 (बी) व पोस्को एक्ट 5-6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।


भाग कर रिश्तेदार के घर चला गया था आरोपी
घटना के बाद आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी अपने रिश्तेदार के घर प्रतापपुर के ग्राम सेमराकला में रह रहा है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग