
Accident death
अंबिकापुर. शहर में शुक्रवार की देर रात दिल दहलाने वाले सडक़ हादसा हुआ। अपने घर जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार गुदरी चौक के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर विद्युत खंभे में पेट के बल लटक गया तथा उसकी बाइक नाली में जा गिरी। (Young man death)
मौके से गुजर रहे राहगीरों ने निजी वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान अलसुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। (Road accident)
अंबिकापुर के डीसी रोड निवासी सौरभ सिंह पिता अजीत सिंह 24 वर्ष शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे विजय मार्ग से होकर अपनी एवेंजर बाइक से तेज रफ्तार में घर जा रहा था।
वह गुदरी चौक के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत ट्रांसफार्मर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक विद्युुत खंभे में ही पेट के बल लटक गया।
उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे युवकों ने उसे अपनी कार से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही उसका चचेरा भाई आरक्षक अमरेश सिंह भी वहां पहुंचा और घरवालों को हादसे की सूचना दी। इधर इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब 5 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। (Young man death in accident)
परिजनों में पसरा मातम
हादसे की सूचना पर रात में ही घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा था। सुबह जैसे ही उसकी मौत की खबर डॉक्टरों ने दी, परिजनों में कोहराम मच गया।
उनके रोने का ठिकाना न रहा। दोपहर को युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
अंबिकापुर की सडक़ हादसे की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapurroad accident
Published on:
14 Dec 2019 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
