इसके साथ ही उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि नियमानुसार ही कॉलेज का संचालन करें। कलक्टर ने उच्च शिक्षा विभाग के उपसंचालक डॉ. एसके त्रिपाठी को भी बुलवाया और शिकायत पर चर्चा की। उन्होंने उपसंचालक को पूरे मामले की जांच करते हुए तत्काल रिपोर्ट पेश करने को कहा। इसके साथ ही अन्य शिकायतें जो प्राप्त हुईं हैं, उनपर भी जांच करने के निर्देश दिए गए।