
Women
अंबिकापुर. Secret: महिला हो या पुरुष कुछ बात को दूसरों से छिपाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें अपने पार्टनर से भी छिपाना पड़ता है। पति और पत्नियों दोनों पर ये समान रूप से लागू होता है। पत्नियां इन मामले में थोड़ा ज्यादा सतर्क होती हैं। उनके जीवन में घटित कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें वे अपने पति से भी छिपा लेती हैं।
वे अपनी राज की कुछ बातें खास सहेली से तो शेयर कर लेती हैं लेकिन पति को वे बताना नहीं चाहतीं। इसके पीछे का कारण उनके द्वारा किसी का अहित करना नहीं होता।
कहते हैं कि महिलाओं के मन की बात को समझना काफी मुश्किल होता है। अपने चेहरे के हाव-भाव से भी वे कई मौकों पर जताना नहीं चाहतीं। आइए हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बतातें हैं जिन्हे पत्नियां अपने पतियों से छिपा लेती हैं।
1. ज्यादातर महिलाएं अपनी बीमारी पतियों को नहीं बताती, इसके पीछे यह कारण होता है कि पति ये जानकार परेशान न हों।
2. जीवन के उन खास पलों को महिलाएं अपने पतियों से जल्दी शेयर नहीं करतीं। अगर पति पूछता भी है तो वे पूरा सच नहीं बतातीं।
3. महिलाएं अपने प्यार को कभी भूल नहीं पाती हैं लेकिन वे ये बात अपने पति को भी नहीं बतातीं।
4. हर महिलाओं के पास एक छिपा हुआ खजाना होता है, जिसे वे छोटी-छोटी बचत कर जमा करती हैं। इस बारे में वे पति को नहीं बताती हैं। लेकिन जरूरत पडऩे पर वे उसे पति को देने में भी परहेज नहीं करतीं।
5. कुछ ऐसी बातें होती हैं जिसे महिलाएं अपनी खास सहेली को बता देती हैं लेकिन पति से कहती हैं कि उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया।
Published on:
26 Sept 2021 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
