11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिदेव की विशेष कृपा से इन 4 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, सिर्फ 20 दिन और करना होगा इंतजार

Shani Rashi Parivartan: 30 साल बाद शनि ग्रह का कुंभ राशि में होने वाला है प्रवेश, राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की जहां किस्मत का ताला खुलने वाला है वहीं कुछ पर इसका उल्टा असर पडऩे वाला है, 3 साल तक इसी राशि में बने रहेंगे शनिदेव

2 min read
Google source verification
Shani Rashi

#DharmAstha : Shani jayanti and Vat Savitri worship at Jyeshtha amavasya

अंबिकापुर. Shani Rashi Parivartan: ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का शुभ-अशुभ होना उसके ग्रह गोचर पर निभर करता है। इसके हिसाब से ही कई लोग अपने आगे की रणनीति बनाते हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में शनि ग्रह भी काफी मायने रखता है। शनि देव किस व्यक्ति पर किस प्रकार का प्रभाव (Effect) डालेंगे यह उस व्यक्ति के कुंडली में शनिदेव के शुभ और अशुभ स्थान पर निर्भर करता है। यदि शनि शुभ स्थान पर है तो अच्छा और अशुभ स्थान पर हैं तो कष्टों का सामना करना पड़ेगा। 29 अप्रैल 2022 यानि आज से 20वें दिन शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 4 राशि वाले लोगों की किस्मत (Destiny) चमक सकती है, जबकि कुछ राशि वाले लोगों के लिए अशुभ भी होने वाला है।


Shani enters in Kumbh rashi: 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद शनिदेव इसमें 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं।

30 साल बाद शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से स्वामी ग्रह होने के कारण कुंभ राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा रहेगी। इसके अलावा शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं। मिथुन राशि इनकी उच्च जबकि मेष निम्र राशि है।


इन राशि वालों का जाग जाएगा भाग्य
शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से चार राशि वाले लोगों का सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। इनमें तुला राशि, मेष राशि, वृ़षभ राशि व धनु राशि शामिल हैं। शनिदेव के राशि परिवर्तन से तुला, मेष, वृषभ व धनु राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होने के साथ ही उनकी आर्थिक परेशानी दूर होगी।

माता-पिता के साथ ही लाइफ पार्टनर का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी चीज के लिए नया प्लान करते हैं तो वह भी सफल होगा। नौकरी के ऑफर मिलता भी दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: हर दिन 47 रुपए जमा करने पर यह स्कीम आपको बना देगी 34.60 लाख रुपए की मालिक


तुला व मीन राशि वालों को ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
(Shani Rashi Parivartan) कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करने के साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरु हो जाएगी जबकि तुला राशि व मिथुन राशि को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरु हो जाएगा। मीन राशि वालों पर पहला चरण जबकि मकर राशि वालों पर तीसरा चरण शुरु होगा।