27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई नवेली पत्नी मायके से नहीं आई थी घर, सुबह देवर के कमरे में भाभी पहुंची तो नजारा देख खुली रह गईं आंखें

मां-बाप बहू को लेने गए थे मायके, इसी वर्ष अपै्रल में हुई थी व्यवसायी की शादी, पत्नी मायके से नहीं आ रही थी वापस

2 min read
Google source verification
Dead body

Body

अंबिकापुर. एक मोबाइल व्यवसायी ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ५ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रक्षाबंधन में मायके गई थी। इसके बाद से वह नहीं आई थी। इससे वह तनाव में रहता था। पत्नी को लाने व्यवसायी के माता-पिता व भाई अहमदाबाद गए थे।

यहां घर में केवल बड़ी भाभी थी। भाभी गुरुवार की सुबह कमरे में झाड़ू लगाने गई तो देवर का शव पंखे में रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


शहर के प्रतापपुर रोड निवासी ३४ वर्षीय कमलेश कुमार पिता प्रभुदयाल अहिरवार की शादी अपै्रल 2018 में अहमदाबाद में हुई थी। पत्नी रक्षाबंधन में मायके गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं आ रही थी। इससे कमलेश तनाव में रहता था। कमलेश के माता-पिता व बड़ा भाई 13 अक्टूबर को बहू को लाने अहमदाबाद गए थे, तीनों अभी तक वापस नहीं आए थे।

घर में केवल कमलेश व उसकी बड़ी भाभी थी। कमलेश बुधवार की रात छत पर बैठा था। भाभी जाकर बोली कि चलो खाना खा लो। इस पर वह बोला कि जाइए, आप लोग खाना खाकर सो जाइए।

इस पर भाभी खाना खाकर बच्चों के साथ सो गई। गुरुवार की सुबह ६ बजे जब वह कमलेश के कमरे की सफाई करने गई तो कमरा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखी तो उसका शव पंखे में रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रहा है।


देवर-देवरानी को दी सूचना
भाभी ने इसकी जानकारी मोबाइल से तत्काल ग्राम बरगीडीह में रह रहे दूसरे देवर-देवरानी को दी। सूचना पर दोनों तत्काल पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया और पीएम कराया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग