
Naag Snake
बिश्रामपुर. एसईसीएल क्षेत्र से सटे रेलवे स्टेशन के समीप ग्राम अवराडुगु में बुधवार की रात एक घर में काले नाग के घुसने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक की ऐन वक्त पर सांप पर नजर पडऩे से बड़ी अनहोनी टल गई। सपेरे को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को मिट्टी के घड़े में बंद कर ले जाया गया।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत कुंजनगर अंतर्गत स्थित अवराडुगु बस्ती जो एसईसीएल क्षेत्र से सटी हुई है। बुधवार की रात बस्ती में रहने वाले प्रकाश मलिक के घर एक काला नाग रसोई में कुंडली मारकर बैठा हुआ था। रसोई का काम निपटा रही प्रकाश मलिक की पत्नी की नजर जब उस पर पड़ी तो वह भयभीत हो गई और उसने जोर से शोर मचाया।
आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे, सांप को देखकर वे भी डर गए। इसी बीच यह खबर तेजी से बस्ती में फैल गई और वहां सांप को देखने लोगों की भीड़ लग गई।
घड़े में डालकर ले गया सपेरा
लोगों ने कुंजनगर के झारपारा से एक सपेरे को बुलाया, जिसने काफी मशक्कत के बाद सांप को मिट्टी के घड़े में बंद किया फिर अपने साथ ले गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Updated on:
25 Oct 2018 10:11 pm
Published on:
25 Oct 2018 10:11 pm
