27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे ने पत्रकार के माता-पिता को पुलिस के बेल्ट से पीटा तो सांसद ने घर जाकर मांगी माफी

सांसद कमलभान सिंह ने घायल दंपती का हाल-चाल जाना तथा बेटे की करतूत के लिए जताई संवेदना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Jun 2018, 9:56 PM IST

MP Kamalbhan Singh

MP Kamalbhan Singh

अंबिकापुर. सांसद पुत्र द्वारा खबर प्रकाशन के बाद पत्रकार के घर में घुसकर उसके माता-पिता से मारपीट किए जाने के मामले में गुरुवार को सांसद कमलभान सिंह स्वयं पत्रकार के घर पहुंचे। उन्होंने पत्रकार के परिवार वालों से चर्चा कर संवेदना व्यक्त करते हुए बेटे की करतूत पर माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया पर हमला करना ठीक नहीं है।

उन्होंने परिवार वालों से कहा कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी। मामले में सांसद का पुत्र हो या कोई भी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने पत्रकार के माता-पिता से उनका हाल-चाल जाना। इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो, इस पर भी चर्चा करने के बाद डॉक्टरों से बात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


गौरतलब है कि सरगुजा जिले से भाजपा सांसद कमलभान सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह ने अपने गृहग्राम जमगला के पास ही महुआटिकरा में सोमवार की दोपहर घर में घुसकर एक अखबार के स्थानीय प्रतिनिधि के मां-बाप की बेरहमी से पिटाई की थी। मारपीट में पुलिस के बेल्ट का उपयोग किया गया था।

बुजुर्ग दंपती की इस कदर पिटाई की गई थी कि पत्नी का सिर फट गया था जबकि पति को भी काफी चोटें आई थीं। सिर में 3 टांके लगने के बाद उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस ने मामले में सांसद पुत्र, उसके साथी शिवव्रत व अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था।

मामले को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सीएसपी, कोतवाली टीआई व क्राइम ब्रांच की मदद से लखनपुर पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 12 बजे सांसद के घर में दबिश दी। यहां से उन्होंने सांसद पुत्र तथा उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। बाद में दोनों को थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया था।


सांसद ने कहा था बेटे ने किया है गलत
पत्रकार के माता-पिता से मारपीट की खबर सुनने के बाद सांसद ने कहा था कि उनके बेटे ने गलत किया है। चाहे सांसद का बेटा हो या मंत्री का, काूनन के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

इसी तारतम्य में गुरुवार को सांसद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकार के घर पहुंचे और बुजुर्ग दंपती का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने बेटे की करतूत के लिए दोनों से माफी भी मांगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग