छात्रों (Students protest) का कहना है कि पिछले 8 वर्षों से कृषि एवं उद्यानिकी विभाग में कोई भर्ती नहीं हुई है, जिससे कृषि की पढ़ाई कर चुके युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। इस वर्ष के वार्षिक कैलेंडर में भी उद्यानिकी विभाग में भर्ती का जिक्र नहीं है। वित्त मंत्री के अंबिकापुर प्रवास के दौरान छात्र वहां पहुंच गए और ज्ञापन सौंपकर जल्द वैकेंसी निकालने की मांग की।