प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चोरी कोठीघर कैंपस, जो एक प्राचीन राजमहल है, वहां की गई। आंगन में लगी पीतल की मूर्ति के साथ परिसर में कई अन्य कीमती प्राचीन मूर्तियां और वस्तुएं भी रखी हुई हैं। हालांकि परिसर में निजी सुरक्षा व्यवस्था है, इसके बावजूद चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया।