
Iron Deficiency Symptoms
Iron Deficiency Symptoms: शरीर में अचानक कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं जिसकी वजह से हम थकान महसूस करते हैं या चक्कर आने लगते हैं। हम यह समझ नहीं पाते हैं कि यह क्यों हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना सबसे उचित है। यदि शरीर में आयरन की कमी हो रही है या होने वाली है तो आप भी शरीर में आने वाले लक्षणों से पहचान सकते हैं।
महिलाएं तो भूलकर भी इसे इग्नोर न करें। आयरन कई शारीरिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। यह हीमोग्लोबिन का उत्पादन करता है, जो बदले में क्षतिग्रस्त कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों को ऑक्सीजन प्रदान करता है, यह संक्रामक रोगों और वायरल बीमारियों से लडऩे में भी मदद करता है।
साथ ही शरीर में पर्याप्त आयरन होने से इम्यूनिटी को भी बढ़ावा मिलता है। अगर इम्यून सिस्टम स्वस्थ हो तो आपका शरीर और दिमाग़ स्वस्थ रहेगा। शरीर में आयरन की कमी से घाव आसानी से हो जाते हैं और जल्दी ठीक भी नहीं होते। इसलिए आयरन से भरपूर डाइट लेनी की सभी को ज़रूरत होती है।
आयरन की कमी के ये हैं लक्षण (Iron Deficiency Symptoms)
1. आयरन की कमी जिस व्यक्ति में होती है वह खुद को थका और कमजोर महसूस करता है। आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन भी कम होता है, जिसका मतलब है कि कम ऑक्सीजन आपके ऊतकों और मांसपेशियों तक पहुचती है, जिससे ऊर्जा की कमी होने लगती है।
2. अगर आपकी जीभ या मुंह में रेडनेस और सूजन है, तो संभावना है कि आपके शरीर में पर्याप्त आयरन की कमी है। अन्य लक्षणों में मुंह का सूखना, जलन, मुंह के किनारों पर लाल रंग की दरारें और मुंह में छाले शामिल हो सकते हैं।
3. शरीर में आयरन की कमी से सिरदर्द और चक्कर आना अधिक सामान्य हो जाता है। इससे अक्सर महिलाएं जूझती हैं। आयरन की कमी मस्तिष्क में ऑक्सीजन के प्रवाह को सीमित कर सकती है।
4. जब शरीर में आयरन का स्तर कम होता है, तो इसका मतलब है कि हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन दोनों का स्तर भी कम होगा। मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से शरीर को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से सांस फूलने लगती है या सांस लेने में तकलीफ होती है। ऐसे में सिर्फ चलना, सीढिय़ां चढऩा, एक्सरसाइज़ करना भी मुश्किल लगने लगता है।
5. जब शरीर में आयरन की कमी होती है और हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है तो हृदय को पूरे शरीर में ऑक्सीजन पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती है या हृदय गति में वृद्धि हो सकती है। (Iron Deficiency Symptoms)
6. लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन ही रक्त को लाल रंग देता है। जब कोई व्यक्ति आयरन की कमी से जूझ रहा होता है, तो त्वचा अपना गुलाबी रंग और गर्माहट खो देती है। ऐसे में चेहरा, मसूड़े, नाखून और पलक के अंदरूनी हिस्से पीले पड़ सकते हैं।
Published on:
20 Nov 2021 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
