
Accused Anurag Rajwade arrested
अंबिकापुर. सडक़ दुर्घटना के बाद ट्रांसपोर्टर संजय सिंह (Transporter beaten case) के ऊपर किए गए जानलेवा हमले में शामिल एक आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। वह रायपुर भागने की तैयारी में था। वहीं मुख्य आरोपी व उसका डॉक्टर भाई समेत अन्य अभी भी फरार हैं। इनकी पुलिस सरगर्मी के से तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
सूरजपुर निवासी ट्रांसपोर्टर संजय सिंह (Transporter beaten case) 28 मार्च की रात करीब 10 बजे थार वाहन से रामानुजगंज चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में शिवधारी कॉलोनी स्थित रिंग रोड में थार की टक्कर एक कार से हो गई थी। कार में डॉक्टर वसीम फिरोज अपने भाई वसीम कुरैशी उर्फ मोनू सहित अन्य लोग सवार थे।
टक्कर के बाद थार चालक संजय सिंह वाहन से नीचे उतरा ही था कि कार सवार डॉ. वसीम फिरोज, वसीम कुरैशी उर्फ मोनू सहित अन्य गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट (Transporter beaten case) करने लगे। इस दौरान उन्होंने संजय सिंह का सिर विद्युत खंभे से कई बार टकरा दिया। इससे वह लहूलूहान हो गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुड़ाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं ट्रांसपोर्टर ने अगले दिन मामले (Transporter beaten case) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस आरोपी डॉ. वसीम फिरोज, वसीम कुरैशी उर्फ मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े एवं आयुष दास के खिलाफ धारा धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 109(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
टांसपोर्टर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे लोगों में आक्रोश है। हिन्दू संगठनों द्वारा भी विरोध जारी है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी (Transporter beaten case) की मांग की जा रही है।
इसी बीच घटना के चौथे दिन पुलिस ने मारपीट में शामिल शिवधारी कॉलोनी निवासी एक आरोपी अनुराग राजवाड़े को गिरफ्तार किया है। वह बिलासपुर मार्ग से रायपुर भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
मामले (Transporter beaten case) का मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी उर्फ मोनू, उसका भाई डॉ. वसीम फिरोज व दोनों को भागने में मदद करने वाला ब्रह्मरोड निवासी नौशाद शमशाद मलिक अभी भी फरार हैं।
नौशाद शमशाद ने दोनों भाइयों को अपनी कार उपलब्ध कराई थी। उक्त कार से दोनों आरोपी अपनी बहन के घर बिलासपुर चले गए थे। वहां से भी वे फरार हो गए हैं।
Updated on:
02 Apr 2025 07:54 pm
Published on:
02 Apr 2025 07:54 pm
